PMG News Sirsa
ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा+जजपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा ने चुनाव परिणाम घोषित होने पर कहा कि उन्हें मतदाताओं का फैसला स्वीकार है, लोकतंत्र में जनता-जर्नादन ही सर्वोपरि होती है। उन्होंने कहा कि ये उनकी हार नहीं बल्कि जीत है।
चुनाव परिणाम घोषित होने पर गोबिंद कांडा ने कहा कि उन्होंने चुनाव में भाजपा की नीयत और नीति मतदाताओं के समक्ष रखी मतदाताओं ने जो फैसला दिया है वह उन्हें स्वीाकार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही सर्वोपरि होती है, जनता ही लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करती है। मतदाताओं उन्हें बड़ी संख्या में वोट दिए जिसके लिए वे मतदाताओं के आभारी है। उन्होंने कहा कि वे सदैव ऐलनाबाद की जनता के साथ खड़े दिखाई देंगे, चुनाव में जनता से जो वायदा किया है उसे सरकार के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा।
उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल, भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावंडे, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, चुनाव प्रभारी सुभाष बराला, विधायक, सांसद सुनीता दुग्गल, जिला प्रधान आदित्य देवीलाल चौटाला, मंत्री, पदाधिकारी कार्यकर्ता, जजपा संस्थापक डा. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, जिला प्रधान सरबजीत सिंह मसीतां, पदाधिकारी और कार्यकर्ता, सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री, हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा, हलोपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पडोसी राज्यों पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और अन्य राज्यों से आए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उनके कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने इसे चुनाव में अपनी जीत मानते हुए एक दूसरे को लड्डू खिलाए। उनका कहना है कि आज तक इनेलो के गढ़ में केाई भी इतनी कड़ी टक्कर नहीं दे पाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कहा कि गोबिंद कांडा हारकर भी जीत गए उनके लिए वे ही विधायक हैं।