प्रेमी के साथ चली गई पत्नी, वापस आई मगर साथ रहने से कर दिया इनकार, पति ने जहर खाकर दे दी जान
Jagat Pardesi April 06, 2021
PMG News Panipat
सैनी कॉलोनी के एक युवक की पत्नी होली से अगले दिन अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति ने किला थाने में शिकायत की। पुलिस के फोन करने पर सोमवार को पत्नी पानीपत पहुंची। पति ने अपनी पत्नी को मनाने का प्रयास किया। साथ न रहने पर जान देने की बात भी कही। लाख मनाने पर पत्नी के न मानने के बाद युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी। सिविल अस्पताल में भाभी और ननंद के बीच खूब हंगामा हुआ। बहनों ने भाभी पर जहर देने का आरोप लगाया है। किला पुलिस मामले की जांच कर रही है।