सांपला नगर पालिका की चेयरपर्सन भाजपा में शामिल
Jagat Pardesi April 06, 2021
PMG News Rohtak
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कार्यालय रोहतक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर और सतीश नांदल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ता और हाल ही में सापला नगरपालिका की चेयरपर्सन बनी पूजा रानी पत्नी विजेंद्र नंबरदार ने आज भाजपा ज्वाइन की। भाजपा ज्वाइन करने के बाद मीडिया से बातचीत में पूजा ने कहा कि भाजपा के शासन में सांपला का बेहतर विकास होगा।