सपना चौधरी फिर विवादों में, डांसर-सिंगर के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR; धोखाधड़ी का केस बताया जा रहा, हो सकती है पूछताछ
Jagat Pardesi February 11, 2021
PMG News New Delhi
करोड़ों दिलों की धड़कन हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक FIR दर्ज की है। मामला धोखाधड़ी का बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस कभी भी उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी मीडिया को नहीं दी है। सपना चौधरी के अलावा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी केस फाइल हुआ है, लेकिन इतना तय है कि सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
टैग :
सपना चौधरी फिर विवादों में
डांसर-सिंगर के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR; धोखाधड़ी का केस बताया जा रहा
हो सकती है पूछताछ