केंद्रीय मंत्री की कार के उड़े परखच्चे,पत्नी की मोत
Jagat Pardesi January 12, 2021
PMG News Lucknow
भीषण सड़क हादसा हो गया ,जिसमे मंत्री की पत्नी की जान चली गयी। और मंत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। बतादें कि केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी हादसे का शिकार हो गए। सड़क हादसे में श्रीपद नाइक घायल हो गए हैं जबकि उनकी पत्नी की जान चली गई। हादसे के बाद दोनों लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अकोला में हुआ है। उस दौरान श्रीपद नाइक अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे।