डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा की गाड़ी पर पत्थर चले
Jagat Pardesi January 10, 2021
PMG News Hisar
हिसार के गांव आर्यनगर में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा की गाड़ी पर पत्थर चले तो यमुनानगर की छछरौली में शिक्षा मंत्री कंवरपाल के दौरे का किसान नेताओं ने जमकर विरोध किया। यहां पुलिस से टकराव के बाद किसान बीच हाईवे पर बैठ गए। बाद में उन्हें शांत कराया गया।
गंगवा बोले- शीशा टूटा, पर कोई चोटिल नहीं हुआ
हिसार में डिप्टी स्पीकर गंगवा कार्यक्रम से वापस लाैट रहे थे। तभी कुछ लाेग विराेध करते हुए काफिले के पास पहुंच गए। पुलिस बल की माैजूदगी में किसी ने पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा ताेड़ दिया। गंगवा ने कहा है कि कोई घायल नहीं हुआ है।