PMG News Chandigarh
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में करीब ढ़ाई घंटे तक चली बैठक में सभी रेस्टोरेंट खोलने पर भी सहमति बनी है। रेस्टोरेंट में आठ बजे तक आर्डर दिए जा सकेंगे और साढ़े आठ बजे रेस्टोरेंट व होटल बंद करने का समय निर्धारित होगा। इसके बाद कोई खानपान रेस्टोरेंट में नहीं चलेगा।
रात साढे आठ बजे तक खुले रहेंगे शराब ठेके
हरियाणा में शराब के ठेके खोलने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। शराब ठेकेदार सुबह अपनी सुविधा अनुसार ठेके खोल सकते हैं। लेकिन, उन्हें रात साढ़े आठ बजे तक यह ठेके बंद करने होंगे।