कुरुक्षेत्र में पुलिस ने एक नकली थानेदार को गिरफ्तार

PMG News Kurukshetra

Vijay Haryanvi

कुरुक्षेत्र में पुलिस ने एक नकली थानेदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को रेलवे में थानेदार बताता था और लोगों के साथ ठगी करता था। पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी का भांडाफोड़ कर दिया और गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कुरुक्षेत्र पुलिस ने सतीश कुमार नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दी थी जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कृष्णा नगर गामड़ी की एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसका पति कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सफाई का काम करता है। वहां पर उसकी मुलाकात सतीश कुमार कुमार से हुई। सतीश कुमार ने खुद को रेलवे थाना प्रभारी बताया। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी एक दिन उनके घर आया था और खुद को एसएचओ बताया था।

पुलिस प्रभारी ने बताया कि सतीश कुमार एक दिन शिकायकर्ता के घर आया और उसे कहने लगा कि एसएचओ तुम्हारे घर पर आया है, पार्टी करो। आरोपी ने उन्हे एक लाख रुपये खाते से निकालकर देने की भी बात कही। आरोपी ने महिला और उसके पति को बाइक पर बैठा लिया और बैंक से पैसे निकलाने के लिए लेकर गया। महिला का आरोप है कि रास्ते में ही उसने पहले पति को उतार दिया और बाद में थोड़ी दूर आगे लेकर जाकर उसे डराया धमकाया और उसके सोने की बालिया और तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है।