कैथल के बाद अब कुरुक्षेत्र में की रणदीप सुरजेवाला ने पेश की जनसेवा की नई मिसाल, कुरुक्षेत्र जिले के सब डॉक्टर्स को पीपीई, एन-95 मास्क, सोडियम हाईपोक्लोराईट सॉल्यूशन पहुंचाएगी कांग्रेस

PMG News Kurukshetra

नर ही नारायण है और मनुष्य सेवा ही ईश्वर की सेवा है। भारतीय संस्कृति के इस अमिट सिद्धांत के साथ पहले कैथल जिले और अब कुरुक्षेत्र जिले में कांग्रेस पार्टी के साथियों ने जनसेवा की एक और अनूठी पहल की शुरुआत की है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिह सुरजेवाला ने कुरुक्षेत्र में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करतेहुए कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों, प्राईवेट अस्पतालों व प्राईवेट क्लिनिक चलाने वाले हर डॉक्टर तक पर्सनल प्रोटेक्शन ईक्विपमेंट (पीपीई), एन-95 मास्क, सोडियम हाईपोक्लोराईट का सफाई सॉल्यूशन कांग्रेस पार्टी की ओर से पहुंचाने का सराहनीय निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत हम पेहवा, इस्माईलाबाद, शाहबाद,बबैन और लाडवा में कर चुके हैं। आज हम कुरुक्षेत्र के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों, प्राईवेट अस्पतालों व प्राईवेट क्लिनिक चलाने वाले हर डॉक्टर तक पर्सनल प्रोटेक्शन ईक्विपमेंट (पीपीई), एन-95 मास्क, सोडियम हाईपोक्लोराईट का सफाई सॉल्यूशन पहुंचा रहे हैं। कोरोना महामारी से इस लड़ाई में हमारे कोरोना वॉरियर यानि डॉक्टर साथियों को सुरक्षित रखने तथा जनता के उपचार में सहयोग करने का यह सही रास्ता है।

उन्होने कहा कि इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के पुलिस थानों में काम करने वाले हर पुलिसकर्मी तक एन-95 मास्क भी कांग्रेस की ओर से पहुंचाया जाएगा। साथ साथ थानों की साफ सफाई के लिए सोडियम हाईपोक्लोराईट सॉल्यूशन भी दिया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि दुख की बात यह है कि सत्ता में रहते हुए भी भाजपा-जजपा सरकार सेवा के इस भाव से पूरी तरह से उदासीन है। भाजपा के नुमाईंदे मुख्यमंत्री कोष के लिए पैसा लेने के लिए तो प्रकट हो जाते हैं पर सेवा के नाम पर कोरोना महामारी की आड़ में छिप जाते हैं। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस सेवा भाव का खट्टर सरकार अनुसरण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *