PMG News Sirsa
Sunil Nandwal
सिरसा में आज एक साथ कोरोना पॉजिटिव के तीन मामले आए है।
1. गांव रोहिडावाली में पुलिस विभाग में कार्यरत एसपीओ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गुरुग्राम से ड्यूटी कर रोहिडावाली में अपने घर पर लौटा था।
2. गांव पनिहारी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। बताया जा रहा है कि वह अरशांत ट्रैवर्ल्स पुणे के माध्यम से अपने गांव पनिहारी में आया है।
3. गांव फतेहपुरिया में 80 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव आया है। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।