PMG News Chandigarh
कोरोना माहामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है देश अपने नागरिकों को दूसरे देशों से निकालने में जुटे हुए हैं। हरियाणा के 72 लोग इस समय नेपाल में फंसे हुए हैं। हरियाणा सरकार ने भी इन्हें वापस लाने का फैसला किया है। कल (27 मई) हरियाणा रोडवेज की बसें भारत-नेपाल बार्डर को रवाना होंगी। जिसके बाद इन सभी लोगों को वापस प्रदेश लाया जाएगा। इसकी जानकारी हरियाणा जनसंपर्क विभाग ने समाचार एजेंसी एएनआई को दी।