विधायक नापा ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए मुख्यमंत्री से की बात

PMG News Fatehabad

विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए लगातार सरकार के संपर्क में है। आज मंगलवार को भी बुढ़लाडा रोड स्थित अपने कार्यालय में विधायक रतिया क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतू मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, एसीएस संजीव कुमार कौशल सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से गहनता से विचार विमर्श किया। उन्होंने धान फसल सीजन में क्षेत्र में धान लगाने बारे इस क्षेत्र किसानों को शीघ्र राहत दिलाने बारे विस्तार से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों व प्रदेशाध्यक्ष ने विधायक की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया।





विधायक ने बताया कि 2 एकड़ तक के छोटे किसानों को धान की फसल लगाने बारे राहत देने व बाढ़ क्षेत्र से प्रभावित लगभग 45 गांवों का सरकार द्वारा सर्वे करवाया गया है, उन पर उचित कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आज या कल में सरकार द्वारा क्षेत्र के किसानों को राहत देने बारे हिदायत भी जारी हो जाएगी।





उल्लेखनीय है कि मेरा पानी-मेरी विरासत योजना को लेकर विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा ने मंगलवार को भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से संबंधित फसलों के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि रतिया ब्लॉक में पानी का स्तर सही है इसलिए किसानों को छुट दी जाए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में घग्घर नदी के किनारे धान व गन्ने की फसल के अलावा कोई अन्य फसल नही हो पाएगी। यहां बरसात के समय पानी खड़ा हो जाता है, जिस कारण केवल गन्ना, धान के फसल की खेती ही किसानों के लिए लाभदायक रहेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *