PMG News Sonipat
आरोपी हन्नी खटीक बस्ती का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि थाना शहर क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की करीब सात माह से आरोपी के साथ लीव इन रिलेशन में रह रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन कई बार दुष्कर्म किया।
आरोपी ने बताया कि लड़की और उसके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते करीब 9 माह पहले भी लड़की उसके साथ चली गई थी
बाद में परिजनों ने पुलिस में शिकायत देने पर वे आ गए थे। दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। इसके दो-तीन माह बाद ही लड़की उसके साथ चली गई। दोनों लीव इन रिलेशन में रह रहे थे। उसके साथ एक बार नहीं बल्कि कई बार दुष्कर्म किया।
शुक्रवार को लड़की जब अपनी मां के साथ उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए जा रही थी तो पानीपत रोड पर उस पर चाकू से हमला कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह वहां से फरार हो गया।
घटना के बाद जांच अधिकारी आईओ वेदपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी हन्नी को समता चौक से गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि थाने में शिकायत देने जाने की सूचना खुद लड़की ने आरोपी को दी थी। दरअसल आरोपी के पास से जैसे ही लड़की अपने घर पर गई तो उसने घटना के बारे में बताया। शुक्रवार को लड़की अपनी मां के साथ आरोपी के खिलाफ शिकायत देने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने लड़की के पास फोन किया तो लड़की ने बताया कि वह तेरे खिलाफ थाने में शिकायत देने के लिए जा रही हूं।
इसका पता चलने पर वह चाकू लेकर उसकी तलाश में निकल पड़ा। जैसे ही दोनों पानीपत रोड पर खड़ी मिली तो लड़की पर चाकू से हमला कर दिया था।
गोहाना थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि हत्या मामले में आरोपी हन्नी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि आरोपी से घटना में प्रयोग किए गए हथियार और घटना को अंजाम देने में सहयोग करने वालों के बारे में जानकारी जुटा सके। आरोपी प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि लड़की के साथ दोस्ताना संबंध थे।