PMG News Mumbai
मुंबई, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकरी और सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मंत्री मुंबई से मराठवाड़ा स्थित अपने गृह जिले की नियमित यात्रा करते थे।
अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले मंत्री को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और अब उनका इलाज चल रहा है।
इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में आवास मंत्री जितेंद्र अहवाद के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वह मुंबई के एक अस्पताल में दो हफ्ते से अधिक समय तक भर्ती थे और अब संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।