सिविल अस्पताल में गूंजी किलकारी, महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

 PMG News Rohtak

कोरोना काल के दौर में एक अच्छी खबर रोहतक के सिविल अस्पताल से आई। जहां मां ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि यह पहला मौका है जब सिविल अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया हो। इसी वजह से खबर ज्यादा खास हो गई है। नवजात बच्चे व महिला पूरी तरह से स्वस्थ बताए गए है।



मिली जानकारी के अनुसार, हुमायूंपुर गांव निवासी पूजा को प्रसव के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। बीते दिन प्रसव पीड़ा के बाद महिला का सफल ऑपरेशन हुआ। इस दौरान महिला ने दो बेटी व एक बेटे को जन्म दिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल में पहली बार किसी प्रसूता द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया गया है।