कुरुक्षेत्र में 400 पेटी शराब गायब मामले में दो पुलिस कर्मचारियों पर गिरी गाज, केस दर्ज

PMG News Kurukshetra

Vijay Haryanvi

हरियाणा प्रदेश में लॉक डाउन के दौरान भारी भरकम शराब का घोटाला हुआ है। जिस तरह से सोनीपत में शराब का घोटाला हुआ उसी तरह धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में लगभग 400 शराब की पेटियां आदर्श थाने के मालखाने से गायब हो गई जब हरियाणा पुलिस की स्पेशल एसआईटी टीम ने इसकी जांच की तो उनके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने आनन-फानन में उस दौरान केयूके आदर्श थाने में मुंशी रहे 2 पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर लिया है। हरियाणा प्रदेश में जिस तरह से शराब का घोटाला हुआ है उसकी हरियाणा पुलिस की स्पेशल एसआईटी टीम जांच कर रही है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *