जींद में पति से परेशान महिला ने थाने के बाहर जहर खाया, हालत गंभीर, रोहतक पीजीआई रेफर

PMG News Jind

Vinay Dahiya

जींद में एक महिला ने पति से परेशान होकर महिला थाने के बाहर जहर निगल लिया। सूचना मिलते ही महिला थाना में हड़कंप मच गया और पुलिस ने आनन-फानन में महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया




महिला थाने में पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ की थी शिकायत

संगतपुरा गांव निवासी राजेश की पत्नी सीमा ने अपने पति तथा अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कुछ दिन पहले महिला थाना पुलिस में शिकायत दी थी। महिला का आरोप था कि उसका पति उसे परेशान करता है। बार-बार उसके साथ मारपीट की जाती है। उसके पति का सहयोग उसकी ससुरालपक्ष के लोग भी कर रहे हैं।




इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हो चुकी है, लेकिन उसका पति फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसको लेकर महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए थाने में बुलाया था। शुक्रवार को महिला सीमा सुबह ही महिला थाने में पहुंच गई थी, जबकि उसकी ससुराल पक्ष के लोग काफी इंतजार करने के बाद भी नहीं पहुंचे। वह थाने से बाहर आ गई और गेट के बाहर पहले से ही अपने पास ली हुई पुड़िया में रखा जहर निगल लिया।



उसके बाद महिला ने अन्य महिला पुलिस कर्मचारियों को जहर निगलने की घटना के बारे में बताया। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया।
महिला थाना प्रभारी शीला देवी ने बताया कि महिला का आरोप था कि उसका पति राजेश उसे परेशान करता है और उसके साथ मारपीट की जाती है। इसको लेकर दोनों पक्षों को शुक्रवार को महिला थाने बुलाया था। इस दौरान महिला ने थाने के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला ने बयान में कहा है कि वह जहर खाने के मामले में किसी भी तरह की किसी के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नही चाहती



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *