PMG News New Delhi
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष जिम्मेदारी मिलने पर बधाईयों का तांता लग गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री पीयूष गोयल समेत कई लोगों ने ट्वीट कर बधाई दी है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई प्रेषित की है।
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि कोरोना के विरुद्ध भारत के प्रयासों को दुनिया सराह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डॉ हर्षवर्धन ने इस बीमारी को नियंत्रित करने में अभूतपूर्व योगदान दिया है। अब उनकी योग्यता का लाभ विश्व को मिलेगा।