PMG News Rohtak
लॉकडाउन में कुछ लोग गलत कदम उठाने लगे हैं जो कि सही नहीं है तो इस परेशानी का समाधान भी नहीं है। रोहतक में शहर की ओमैक्स सिटी में व्यक्ति ने अपने ही फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह करीब दो माह पहले बहरीन देश से लौटा था और फिलहाल घर पर ही था। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा था कि लॉकडाउन इज नोट गुड…। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ओमैक्स सिटी निवासी 42 वर्षीय मनोज अपने परिवार के साथ बहरीन में नौकरी करता था। लॉकडाउन होने पर वह करीब दो माह पहले बहरीन से लौटा था। यहां पर वह अपनी पत्नी नीरू, मां, और दो बच्चों के साथ रह रहा था। मनोज दूसरे कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। कुछ देर बाद परिजनों को मामले का पता चला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर आइएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसकी तलाशी ली।
मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिस पर हिंदी में लिखा था कि लॉकडाउन इज नोट गुड..। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों से इस बारे में बात की। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से वह बहरीन देश से यहां पर आए थे। फिलहाल में उसके पास कोई नौकरी भी नहीं थी। इस कारण भी काफी परेशान रहता था। इसी के चलते यह कदम उठा लिया और परिवार को अकेला छोड़ दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।