12वीं के परिणाम तैयार करने के आदेश, बाकी पेपर नहीं हुए तो जारी कर दिया जाएगा रिजल्ट : शिक्षा मंत्री

PMG News Bhiwani




हरियाणा में कक्षा दसवीं का परिणाम चार विषयों की परीक्षा के आधार पर जारी होगा। जबकि कक्षा 12वीं के परिणाम की भी तैयारी भी कर ली गई है। अब तक जितने पेपर हुए हैं, उसका मूल्यांकन शुरू होगा और परिणाम भी तैयार किया जाएगा
हालांकि 12वीं का परिणाम अभी जारी नहीं किया जाएगा। बकाया पेपर का निर्णय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के फैसले पर निर्भर करेगा। यदि बाकी पेपर नहीं होते हैं तो तैयार किए गया परिणाम तुरंत जारी कर दिया जाएगा। यदि बाकी पेपर होते हैं तो उनके अंक जोड़ दिए जाएंगे।
यह जानकारी शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने दी। वे शनिवार को एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थियों से सोशल मीडिया के जरिए संवाद किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव करके घर पर मूल्यांकन करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में एजुसेट व टीवी चैनलों के जरिए पढ़ाई कराई जा रही है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *