PMG News Rohtak
सिविल लाइन थाना के अंतर्गत एक महिला के साथ 2 लोगों ने नौकरी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। होटल में महिला के साथ दो युवकों द्वारा रेप किया गया। पुलिस ने इस संबंध में महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। महिला के साथ रेप की वारदात दिसंबर माह में हुई थी, लेकिन मामला अब दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी, अगर इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसी डर के कारण उसने केस दर्ज नहीं कराया था। पुलिस अब इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि लॉक डाउन के चलते अभी होटल बंद है, होटल खोलने के बाद मौके पर जाकर सूबूत एकत्रित किए जाएंगे। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि 20 दिसम्बर को भी घिलोड कलां निवासी शशिकांत व चांद उसे नौकरी का झांसा देकर एक होटल में बुलाया और वहां पर उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद दोनों युवकों ने होटल में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।