पिताश्री के निधन पर भी नहीं गए UP के CM योगी आदित्यनाथ, मां को लिखा मार्मिक पत्र कहा- अंतिम संस्कार में लाॅकडाउन के नियम का पालन किया जाए

PMG News Lakhnow

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह विष्ट की आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में मृत्यु हो गई। उन्होने सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर अंतिम सांस ली। लखनऊ में आज जब ये खबर पहुंची उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीम-11 के साथ बैठक कर रहे थे, उन्हे जब उनके पिता के निधन की सूचना दी गई तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। मुख्यमंत्री ने दो मिनट के मौन के बाद अधिकारियों के साथ बैठक जारी रखी।
वैश्विक आपदा कोरोना महामारी के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां को पत्र लिखकर माफी मांगते हुए कहा है निर्ण कि समय के हालात को देखते हुए वे अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने होंगे। मुख्यमंत्री के पिता आनंद सिंह विष्ट का कल उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा तट पर किया जाएगा। श्री विष्ट फारेस्ट रेंजर के पद से रिटायर होने के बाद से गांव में रह रहे थे।

योगी जी ने मां को लिखा मार्मिक पत्र कहा- अंतिम संस्कार में लाॅकडाउन के नियम का पालन किया जाए

गोरक्ष पीठाधीश्‍वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गम्भीर थी, वे दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। इस दौरान उन्‍हें वेंटीलेटर पर रखा गया गया था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हे लिवर और किडनी की परेशानी थी। सीएम योगी का परिवार उत्तराखंड के यमकेश्वर में रहता है। आनंद सिंह को पेट की समस्या के कारण हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था योगी आदित्यनाथ कुल 7 भाई-बहन हैं, इसमें वो दूसरे नंबर पर आते हैं। योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ के पिता वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर के पद पर रहे हैं। 1991 में वे नौकरी से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे गांव मे रह रहे थे। बता दें उनके बेटे और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ काफी पहले अपना परिवार छोड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *