Hisar Update : जींद के डीएसपी कप्तान सिंह का गनमैन है आरोपी, मंगलवार रात को आया था घर

PMG News Hisar

Satbir Chauhan




झगड़ा हुआ तो नशे में पुलिसकर्मी पति ने पत्नी के जबड़े पर सोटा मारा, मौत हुई तो खुद पुलिस और एंबुलेंस बुलाई। मृतक रिंकू (28) की पांच साल पहले भिवानी के देवास गांव के रहने वाले विक्रम से शादी हुई थी। दोनों को साढ़े तीन साल का एक लड़का भी है। मृतक रिंकू (28) की पांच साल पहले भिवानी के देवास गांव के रहने वाले विक्रम से शादी हुई थी। दोनों को साढ़े तीन साल का एक लड़का भी है।
हिसार के सिरसा रोड पर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की घटना, जींद के डीएसपी कप्तान सिंह का गनमैन है आरोपी विक्रम हिसार के सिरसा रोड पर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गुरुवार अलसुबह एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। झगड़े के बाद उसने पत्नी के जबड़े पर सोटे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद ही अपनी ससुराल, पुलिस और एंबुलेंस के पास फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के आगे विलाप करते हुए आरोपी विक्रम। पुलिस का कहना है कि विक्रम नशे की हालत में था।





डीएसपी का गनमैन है आरोपी, मंगलवार रात को आया था घर
पुलिसकर्मी विक्रम मूल रूप से भिवानी जिले के देवास गांव का रहने वाला है। 5 साल पहले उसकी शादी रिंकू से हुई थी। दोनों का एक साढ़े तीन साल का लड़का है। तीनों हिसार की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। विक्रम की पोस्टिंग जींद में थी। वह जींद के डीएसपी कप्तान सिंह का गनमैन था। मंगलवार रात को ड्यूटी से घर आया था। आरोप है कि बुधवार रात को उसने शराब पीई। नशे की हालत में गुरुवार अलसुबह पति-पत्नी का किसी बात पर झगड़ा हुआ। इसके बाद रिंकू कुर्सी पर जाकर बैठक गई। गुस्से में विक्रम ने चटनी कूटने वाले सोटे से उसके जबड़े पर वार कर दिया। इससे रिंकू की मौत हो गई। रिंकू का शव कुर्सी पर खून से लथपथ पड़ा था। पास में ही बैठा विक्रम विलाप कर रहा था। हत्या के बाद विक्रम ने खुद ही अपनी ससुराल फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सिटी थाना एसएचओ विनोद का कहना है कि पुलिस ने विक्रम को हिरासत में ले लिया है। वहीं रिंकू के परिजनों का कहना है कि इससे पहले झगड़े जैसी कोई बात नहीं हुई थी। यह पहली ही घटना थी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *