PMG News Fatehabad
Subhash Hudda
फतेहाबाद के खंड भट्टूकलां के गांव जांडवाला बागड़ में कोरोना वायरस पॉजिटिव का पहला केस मिला है। 26 वर्षीय युवक ने निजामुद्दीन से आए जमातियों के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ी थी। कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। घर के सभी 8 सदस्यों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इन सभी को अलग रखा गया है। वहीं गांव में आशा वर्कर व हेल्थ वर्करों की टीम पहुंच गई है। हर एक व्यक्ति की जांच की जाएगी। वहीं रविवार को जमातियों के संपर्क में आए लोगों के 21 सैंपल भेजे गए थे जिसमें से 20 निगेटिव आए हैं।
ये था मामला
दिल्ली से जमात में शामिल लोगों में शामिल होने के बाद अपने धर्म प्रचार को लेकर 19 मार्च को 10 लोग आए थे। एक दिन फतेहाबाद किसी के घर रुके। 20 मार्च को ये लोग भट्टूकलां के गांव जांडवाला बागड़ की मस्जिद में चले गए। एक दिन रूकने के बाद 21 मार्च की सुबह भट्टूकलां रेलवे स्टेशन से सुबह 4 बजे हरियाणा एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इन जामतियों के संपर्क में 21 लोग आए थे। जिसमें 11 लोग जांडवाला बागड़ तो एक युवक ढाणी ढाबी का चालक था जो अपनी गाड़ी में इन जमातियों को छोड़कर आया था। वहीं 9 लोग फतेहाबाद शहर के थे। रविवार को 21 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने भेजे थे।
पूरे गांव को किया सील
गांव जांडवाला बागड़ में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पुलिस की टीम गांव में पहुंच गई। गांव के चारों और नाका लगा दिया और सभी लोगों को घरों के अंदर भेज दिया गया है। वहीं जो युवक पॉजिटिव मिला है उनके परिवार के 8 सदस्यों को फतेहाबाद के क्वारंटाइन में भर्ती कर दिया गया। वहीं पॉजिटिव मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके अलावा आशा वर्करों व हेल्थ वर्करों की टीम पहुंच गई है। अब पूरे गांव के हर व्यक्ति की स्क्रीङ्क्षनग की जाएगी। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक लोग अपने घरों में रहेंगे। इसके अलावा दूसरे गांव के लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
जांडवाला बागड़ में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। पूरे गांव को सील कर दिया गया है। वहीं पूरे परिवार को क्वारंटाइन किया गया है। वहीं सभी ग्रामीणों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। कोई भी सदस्य अपने घर से बाहर नहीं निकल सकेगा।
रवि प्रकाश गुप्ता, उपायुक्त फतेहाबाद।