PMG News Sirsa
लॉक डाउन के चलते जहां देशभर में लोगों ने अपना लाइफस्टाइल बदल दिया है वहीं बच्चों की जिद के आगे अब परिजन भी कुछ कुछ करने में जुटे हुए हैं। ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की पुत्रवधु सीमा चौटाला ने। सीमा चौटाला ने चार दिन में मिट्टी से देसी ओवन तैयार कर दिया तो आदित्य चौटाला ने 15 मिनट में ही आठ पिज्जा तैयार कर दिये।
राजस्थान की सीमा से सटे सिरसा के गांव चौटाला में ताऊ देवीलाल का परिवार रहता है। यहां पर ताऊ देवीलाल के पौत्र आदित्य चौटाला इन दिनों लॉक डाउन के चलते घर में ही क्रिएटीविटी दिखा रहे हैं। घर में बच्चों की जिद के चलते आदित्य चौटाला की माता सीमा चौटाला ने मिट्टी से चार दिन में देसी ओवन बना दिया तो आदित्य चौटाला ने इसमें आठ पिज्जा भी तैयार कर पूरे परिवार को खिलाए।
आदित्य चौटाला ने बताया कि यह ओवन उनकी माता ने तैयार किया है। इसके लिए टूटी ग्रिल, चिकनी मिट्टी, वेस्ट पड़ी ईंटों के साथ साथ टूटे हुए मटके का प्रयोग किया गया है। इस देसी ओवन को बनाने के लिए चार दिन की मेहनत लगी है। जिसके बाद अब इसमें पिज्जा बनाकर पूरा परिवार खा रहा है।आदित्य चौटाला ने बताया कि सोमवार को जब देसी ओवन बनकर तैयार हो गया तो उन्होंने भी बच्चों की न्यूट्रीशियन का ध्यान रखते हुए मैदा की जगह आटे का पिज्जा बनाया है। उन्होंने महज 15 मिनट में आठ पिज्जा तैयार कर दिये जिसके बाद पूरा परिवार बड़े ही चाव से पिज्जा खा रहा है।