हनीट्रैप में फंसा कर 20 लाख रुपए की मांग करने वाले गिरफ्तार

PMG News Rohtak

हनीट्रैप में फंसा कर 20 लाख रुपए की मांग करने वाले गांव दौलताबाद निवासी संजय को उद्योग विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय ने एक स्टूडियो संचालक को हनी ट्रैप में फंसा कर पैसे ऐंठने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।



गिरोह सरगना संजय को रविवार को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पूर्व मामले के दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।



उद्योग विहार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह के अनुसार इस गिरोह की एक अन्य महिला सदस्य ज्योति पार्क निवासी मुस्कान अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही गिरोह के नेटवर्क को भी टटोला जा रहा है। यदि मामले में अन्य लोग भी शामिल मिले, तो उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।




इस बारे में उद्योग विहार थाना पुलिस ने 20 मार्च को एक फोटो स्टूडियो संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। मामले में एक व्यक्ति ने अपनी महिला दोस्त व एक अन्य युवक के साथ मिलकर पीड़ित को हनीट्रैप में फंसा कर 20 लाख रुपए की मांग की इसके बाद ₹5 लाख में मामला तय हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *