PMG News Rohtak
रोहतक पीजीआइ में सोमवार को एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे पीजीआइ में हड़कंप मच गया
बताया जाता है कि महिला पिछले दिनों पानीपत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए युवक के संपर्क में आई थी। महिला के इसके बाद ट्रेन से भी सफर करने की जानकारी मिली है।
रोहतक पीजीआइ में काेरोना का पहला पॉजिटिव केस सामने आया है। पॉजिटिव केस मिलने से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया
बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला नगर की ही एक कॉलोनी की रहने वाली है। उसकी कोई भी विदेश यात्रा की हिस्ट्री नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि वह पानीपत में पिछले दिनों मिले COVID-19 से संक्रमित युवक से संपर्क में आई थी। वह इस युवक के यहां काम करती थी। बताया जाता है कि महिला ट्रेन से रोहतक आई थी। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।