PMG News Yamunanagar
यमुनानागर के रादौर थाना क्षेत्र में महिला से उसके जेठों ने दुष्कर्म किया। ससुराल वालों को बताया, तो उसे लोकलाज की बात कह चुप करा दिया। इसके बावजूद जेठ नहीं सुधरे और कई बार दुष्कर्म किया। परेशान पीडि़ता ने इस बारे में मायके में बताने की कोशिश की, तो उसे जान से मारने की कोशिश की गई। किसी तरह से वह बचकर पड़ोसियों के घर भागी और मायके वालों को बुलाया। यहां रादौर थाने में शिकायत दी गई।
शिकायत के मुताबिक, फरवरी 2019 में महिला की शादी करनाल के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पता चला कि पति शराब का आदी है। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध पर मारपीट की गई। इस बारे में सास को बताया, तो उसने भी बेटे का साथ दिया। आरोप है कि दो जेठ भी उस पर गलत नजर रखने लगे।
एक दिन मौका पाकर बड़े जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सास को बताया, तो किसी को न बताने की धमकी दी। इसके बाद दूसरे जेठ ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। गत 15 मार्च को जब उसने अपने मायके वालों को इस बारे में बताने के लिए कहा, तो जेठ ने उसे पकड़ लिया और उसकी हत्या करने की कोशिश की। इस दौरान उसका ससुर आया और उसे छुड़ाया। वह पड़ोस के मकान में चली गई। वहीं से मायके में फोन किया। रादौर थाना प्रभारी गुरदेव ङ्क्षसह ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना करनाल एरिया की है। इसलिए जीरो एफआइआर दर्ज कर वहां के थाने में केस ट्रांसफर कर दिया गया है