बलात्कार के केस में फंसाकर युवती ने मांगे 40 लाख, 10 लाख मांगी पहली किस्त, युवती गिरफ्तार

PMG News Gurugram

दुष्कर्म का केस वापसलेने की एवज में 10 लाख रुपए लेने पर पुलिस ने युवती व उसके साथी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। युवती ने 40 लाख रुपए में सौदा तय किया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। गत 6 सितंबर 2019 को मानेसर महिला थाना पुलिस ने दिल्ली से आई जीरो एफआईर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी युवती ने आरोप लगाया था कि वह निजी कंपनी में कार्यरत है। उसके साथ विवेक भी काम करता है। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप था कि युवती मेट्रो से गुड़गांव विवेक से मिलने आई थी। विवेक उसे मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-82 स्थित अपने फ्लैट में ले गया।



युवती ने आरोप लगाया था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। युवती ने दिल्ली पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। घटना के बाद से आरोपी विवेक फरार चल रहा था। इसी दौरान एसीपी ( वूमेन साउथ) को आरोपी विवेक के दोस्त ने सूचना दी कि युवती के केस वापस करने के लिए उनसे संपर्क किया है। केस वापस करने की एवज में उसने 40 लाख रुपए का मांग की है। पहली किस्त 10 लाख उसने इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन में बने रेस्तरां में मांगे हैं।



सूचना पर एसीपी शकुंतला ने टीम गठित की। विवेक का दोस्त 10 लाख रुपए का इंतजाम कर टीम के पास पहुंच गया, जिसमें कुछ नोटों पर एसीपी ने अपने पस्ताक्षर कर दिए। युवती अपने साथी उत्तर प्रदेश के बड़ी बेगमपुर निवासी प्रणव के साथ रुपए लेने के लिए निर्धारित रेस्तरां में पहुंच गई। विवेक के दोस्त ने रुपए रुपए देते ही टीम के इशारा कर दिया। टीम ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *