MLM कंपनी के तीन अधिकारियों द्वारा हिसार की युवती से भिवानी में दुष्कर्म

PMG News Bhiwani

हिसार की नाबालिग युवती के साथ उसी की कंपनी के तीन अधिकारियों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती चेन सिस्टम के जरिये आरोपियों के साथ जुड़ी थी जिसके बाद आरोपियों ने युवती को भिवानी बुलाया और यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक हिसार की 17 वर्षीय युवती चेन सिस्टम चलाने वाली कंपनी के साथ जुड़ी थी। युवती का आरोप है कि उसकी कंपनी के तीन अधिकारियों ने उसके पैसे हड़प लिये वहीं उसे भिवानी बुलाकर दुष्कर्म भी किया।

शिकायत में बताया कि उसका परिवार दिहाड़ी मजदूरी करता है। उनके पिता सड़क निर्माण व कुई आदि खोदने का काम करते हैं। इसी सिलसिले में परिवार भिवानी आया हुआ था। इस दौरान अनाज मंडी क्षेत्र में उसकी मुलाकात सूरज नामक युवक से हुई। युवक ने कहा कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। कंपनी में 11 हजार रुपये जमा करवा कर सदस्य बनना पड़ता है। इसके बाद उन्हें 25 सदस्य बनाने पड़ते है। 25 सदस्य बनाने पर हर माह 40-50 हजार रुपये खाते में आ जाते हैं। उसने कपंनी के ही अधिकारी नरेंद्र व राजेश से मिलवाया।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित सूरज को भिवानी की जीतूवाला रेलवे फाटक के पास से काबू किया। उक्त आरोपित करतारपुर, जालंधर, पंजाब का रहने वाला है और भिवानी में प्राइवेट कंपनी में लगा हुआ था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।