हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों को एसीपी की सौगात

PMG News Chandigarh

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों को मनोहर सौगात दी गई है। ग्रेड पे के कर्मचारियों को मनोहर सरकार ने एसीपी का तोहफा दिया है। पहली जनवरी 2016 के बाद जिन कर्मचारियों का ग्रेड पे बढ़ाया गया था, प्रदेश सरकार ने उन्हे एसीपी यानि एश्योर्ड करियर प्रमोशन का लाभ दिया है। ग्रेड पे एसीपी स्लैब जारी होने के बाद प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा।

MPHW की राज्य प्रधान ओमपति कादियान, महासचिव हरिनिवास व प्रेस सचिव संदीप कुंडू ने इससे सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताया है वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का धन्यवाद किया है।

आपको बता दें कि जनवरी 2019 में मनोहर सरकार ने MPHW को 4200 पे ग्रेड की सौगात दी थी। अब एसीपी का लाभ मिलने से MPHW कैडर के करीब छह हजार कर्मचारियों को इसका फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *