PMG News Panipat
पानीपत के मॉडल टाऊन थाने की महिला Police ASI रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार की गई है। यह घटना रविवार देर शाम की है, जब ASI सीमा एक मामले के आरोपी से 5000 की रिश्वत ले रही थी, जिसे पुलिस ने पुलिस ने छापेमारी के दौरान रंगे हाथों काबू कर लिया है। वहीं पुलिस ने महिला एएसआई को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक महिला एएसआई जिस शख्स से रिश्वत ले रही थी, उस पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर लिव इन रिलेशन में रहने का आरोप लगाया हुआ है। इसी मामले में आरोपी शख्स को महिला एएसआई फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।