हरियाणा कला परिषद का मुख्यालय कुरुक्षेत्र में शिफ्ट

PMG News Kurukshetra
 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कलाकृति भवन में चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र में शिफ्ट किए गए हरियाणा कला परिषद के मुख्यालय का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नारियल तोडकर और नटराज की मूर्ति पर माल्यअर्पण कर विधिवत रुप से हरियाणा कला परिषद के मुख्यालय का शुभारम्भ किया और मुख्यमंत्री ने परिषद के उपाध्यक्ष संजय भसीन को कुर्सी पर बैठाकर हरियाणा कला परिषद के नए मुख्यालय की बागडोर भी सौंपी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कला परिषद के सभी कक्षों अवलोकन किया और कहा कि कला परिषद द्वारा निरंतर कलात्मक गतिविधियों से प्रदेश की संस्कृति को नए आयाम प्रदान करने में सहयोग दिया जा रहा था, अब कुरुक्षेत्र से प्रदेश की संस्कृति की बागडोर सम्भाली जाएगी। हरियाणा कला परिषद के अधीन चारों मण्डल स्तरीय केंद्रो द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र में कला को बढ़ावा देने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *