PMG News Rohtak
रोहतक पुलिस ने अलग-2 मामलों में फरार चल रहे तीन उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया है। प्रभारी थाना आर्यनगर निरीक्षक वेदप्रकाश ने बताया कि सैक्टर-1 रोहतक निवासी रोहित के खिलाफ एक सिविल मामला अदालत रोहतक में विचाराधीन है। उक्त मामलें में आरोपी अदालत में हाजिर नही हुआ। अदालत द्वारा आरोपी को दिनांक 10.02.2020 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 93/2020 अंकित किया गया है। दिनांक 27.02.2020 को आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर पेश अदालत किया गया है। एक अन्य मामलें में गढ़ी मोहल्ला निवासी राजेन्द्र के खिलाफ एक सिविल मामला अदालत रोहतक में विचाराधीन है। उक्त मामलें मे आरोपी अदालत में हाजिर नही हुआ। अदालत द्वारा आरोपी को दिनांक 13.11.19 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 94/2020 अंकित किया गया। दिनांक 27.02.2020 को आरोपी राजेन्द्र को गिरफ्तार करके पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक प्रमोद गोतम ने बताया कि अभियोग संख्या 129/19 में आरोपी संजय उर्फ संजू निवासी राजीव नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया था। अदालत से जमानत पर आने के बाद आरोपी फरार हो गया तथा अदालत में हाजिर नही हुआ। अदालत द्वारा आरोपी को दिनांक 17.02.2020 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 146/2020 अंकित किया गया। दिनांक 27.02.2020 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।